{"_id":"698b39383f8b017e440989c1","slug":"teddy-day-is-full-of-love-the-market-is-full-of-life-rewari-news-c-198-1-fth1001-233382-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टेडी-डे पर छाया प्यार का रंग, बाजार में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टेडी-डे पर छाया प्यार का रंग, बाजार में रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
बावल मार्ग के पास रखे टेडी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन मंगलवार को शहर में टेडी-डे मनाया गया। इस मौके पर प्रेमी जोड़ों के साथ-साथ विवाहितों ने भी एक-दूसरे को टेडी बियर भेंट कर अपने प्यार का इजहार किया। शहर के पार्कों, कैफे और रेस्टोरेंट में दिनभर युवाओं की चहल-पहल बनी रही।
टेडी-डे को लेकर बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिली। दुकानों पर रंग-बिरंगे होममेड और रेडीमेड टेडी बियर सजे नजर आए। हार्ट शेप टेडी, बास्केट टेडी और मैसेज वाले टेडी युवाओं की पहली पसंद रहे। दुकानदारों के अनुसार इस बार टेडी-डे पर अच्छी बिक्री हुई है।
बावल मार्ग की दुकानदार रजनी ने बताया कि टेडी बियर की मांग काफी अधिक रही और दिनभर अच्छा कारोबार हुआ। भाड़ावास मार्ग के दुकानदार राजकुमार ने कहा कि इस बार बच्चों के साथ-साथ युवाओं और विवाहित जोड़ों ने भी बड़ी संख्या में टेडी बियर खरीदे।
कॉलेज की दोस्ती से शादी तक का सफर
शहर के सेक्टर-4 निवासी पुनित और अनिका की कहानी भी वैलेंटाइन सप्ताह में खास रही। दोनों की मुलाकात करीब तीन साल पहले कॉलेज के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और कई चुनौतियों के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। एक साल पहले दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। अनिका बताती हैं कि शादी से पहले भी पुनित वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाने के लिए उपहार लाते थे और आज भी उसी उत्साह के साथ हर खास दिन को यादगार बनाते हैं। उनका कहना है कि प्यार सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि हर दिन निभाने का नाम है।
Trending Videos