{"_id":"69b6c59c59286310040ad860","slug":"tender-issued-for-installation-of-high-mast-lights-at-rao-tularam-stadium-rewari-news-c-198-1-rew1001-235046-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी, 50.52 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी, 50.52 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने स्टेडियम में बने 400 मीटर के आठ लेन वाले सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने का टेंडर जारी किया है। इस पर करीब 50.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी टेंडर के अनुसार स्टेडियम में आधुनिक हाईमास्ट लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को रात के समय भी अभ्यास करने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने में सुविधा मिलेगी। अभी तक स्टेडियम में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
राव तुलाराम स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल परिसर है, जहां एथलेटिक्स सहित कई खेलों का अभ्यास कराया जाता है। यहां सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। अब हाईमास्ट लाइट लगने के बाद यह स्टेडियम और भी आधुनिक हो जाएगा।
सिंथेटिक ट्रैक अप्रैल तक तैयार होने की उम्मीद
राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक अप्रैल तक तैयार होने की उम्मीद है। ट्रैक के लिए स्टेडियम की जमीन को समतल किया गया है। सिंथेटिक ट्रैक पर 9.69 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिले में उच्चस्तरीय ट्रैक नहीं होने के बाद भी सात वर्षों में जिले के कई खिलाड़ी स्टेट, नेशनल के अलावा पैरा एथलेटिक्स में मेडल प्राप्त कर चुके हैं। खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रैक की मांग कर रहे थे।
प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद के नरवाना में सिंथेटिक ट्रैक बना है। रेवाड़ी में सिंथेटिक ट्रैक तैयार होने से खिलाड़ियों को सुविधा होगी।
400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक में 8 लेन होगी
सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक व भाला फेंक सहित 100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक की दौड़ हो सकेगी। पुरुषों की 24 और महिलाओं की 23 विधाएं कराई जा सकती है। सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ी बारिश में भी अभ्यास कर सकेंगे।
जिला मुख्यालय पर बन रहे 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक में 8 लेन होगी। इस ट्रैक को 1 लेन की चौड़ाई 122 मीटर से 1.5 मीटर के करीब होगी।
खिलाड़ियों को होगा काफी फायदा
कार्यवाहक खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगने से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही स्टेडियम में जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने में भी आसानी होगी।
Trending Videos