सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women should be aware of their rights and entitlements: Suman

महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होना चाहिए : सुमन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women should be aware of their rights and entitlements: Suman
कार्यक्रम में जानकारी देतीं सुमन कुमारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होना चाहिए। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकुलर रोड स्थित बड़ा तालाब परिसर में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुमन कुमारी ने कही।
Trending Videos

सुमन कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, समानता और सामाजिक योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। समाज में महिला सशक्तीकरण केवल उनके विकास के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज की प्रगति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल महिलाओं को सम्मान देने का दिन नहीं है बल्कि यह महिलाओं के प्रति समान व्यक्त करने का है। अधिकारों काे दिलाने का भी दिन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला सचिव संतोष ने कहाकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। क्षमता और मेहनत से अपनी पहचान बना रही हैं। संतोष ने कहा कि चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति, खेल, विज्ञान, कला या सामाजिक सेवा महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं, समाधान और समाज में भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर आभा सिंह, कुसुम लता, बीरमति, निर्मला आदि महिलाओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एआईयूटीयूसी ने भी सहयोग दिया।
इंसेट
महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण : कृष्णा
सरपंच कृष्णा देवी ने उपलब्धियों पर कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज का विकास होगा। आंगनबाड़ी नेता तारा देवी ने कहा कि दिवस का उद्देश्य महिलाओं को केवल एक दिन सम्मान देना नहीं है बल्कि समाज में उनके अधिकारों और समानता को सुनिश्चित करना भी है। महिलाओं का योगदान केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी योग्यता और मेहनत से समाज में नई पहचान बना रही हैं।

कार्यक्रम में जानकारी देतीं सुमन कुमारी। संवाद

कार्यक्रम में जानकारी देतीं सुमन कुमारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed