सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teachers are contacting every village to increase enrollment in government schools.

Rewari News: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए हर गांव में संपर्क कर रहे शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers are contacting every village to increase enrollment in government schools.
फोटो: नामांकन बढ़ाने के लिए गांव में अभिभावकों से संपर्क कर सरकारी स्कूल की सुविधाओं की जानकारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षकों ने अभियान शुरू कर दिया है। शिक्षक गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Trending Videos

इस अभियान के दौरान अभिभावकों को बताया जा रहा है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कई प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। शिक्षकों के इस प्रयास को अभिभावकों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है और कई अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने में रूचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान शिक्षक अभिभावकों को सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। इनमें निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, छात्रवृत्ति, मिड-डे मील और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही अभिभावकों को यह भी समझाया जा रहा है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक दस दिनों से करीब 20 गांवों में अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जागरूक कर रहे हैं। प्राचार्य विनोद मेहता ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 1200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इसके बावजूद शिक्षकों में नामांकन बढ़ाने को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि शिक्षक पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ गांव-गांव जाकर अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed