{"_id":"69b69d588521972c99033351","slug":"worshipping-mother-durga-infuses-spiritual-energy-into-ones-life-dinesh-rewari-news-c-198-1-rew1001-235051-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा की उपासना करने से जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का होता है संचार : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा की उपासना करने से जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का होता है संचार : दिनेश
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर पंजाबी धर्मशाला में मां दुर्गा की उपासना को समर्पित कार्यक्रम तूने मुझे बुलाया-शेरावालिये का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा के भजनों और डांडिया नृत्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए के जिला प्रधान डॉ. नीरज यादव, आईएमए सचिव डॉ. पूजा अनेजा, समाजसेवी मुरारी लाल वर्मा तथा संस्था के संयोजक दिनेश कपूर मौजूद रहे। दिनेश कपूर ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की उपासना करने से जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इन दिनों अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालु अपने जीवन के अंधकार को दूर कर उजाले का संचार करते हैं।
संत वाल्मीकि चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान कैलाश सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल और प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि में व्रत-उपवास और कन्या पूजन के माध्यम से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। महिला प्रधान निशा सीकरी, भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज और शिक्षाविद सुनीता शास्त्री ने कहा कि मां दुर्गा सिंह की सवारी करती हैं, जो साहस और उत्तम चरित्र का प्रतीक है।
कार्यक्रम में वैलनेस कोच कंचन अधलखा ने सभी को योग और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एनएसएस में राज्य पुरस्कार प्राप्त राघव उर्फ गजानंद, समाजसेवी रूपेश वर्मा, दीपक सैनी, उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, भजन गायक पवन शर्मा, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश खुराना और समाजसेवी राजेंद्र गेरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवेंद्र कुमार, हिमांशु, पुरुषोत्तम नंदवानी, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, सुदर्शन मेहंदीरता, प्रमोद सैनी, भारत भूषण राजपाल और उमा मिगलानी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
Trending Videos