सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies after suffering 90% burns in illegal firecracker factory blast

Rewari News: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके में 90 फीसदी झुलसे युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering 90% burns in illegal firecracker factory blast
विज्ञापन
भिवाड़ी (रेवाड़ी)। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अवैध पटाखे की फैक्टरी में 16 फरवरी हो हुए धमाके में 90 फीसदी झुलसे बिहार के मोतिहारी के मोतिरियार निवासी अनूप सिंह (18) की रविवार को तड़के करीब 3 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या आठ हो गई है।
Trending Videos

मामले की जांच कर रहे शेखपुर अहीर थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 7 लोग जिंदा जल गए थे। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को दिल्ली रेफर किया गया था। इनमें से बिहार के मोतिहारी जिले के मोतिरियार निवासी अनूप सिंह पुत्र दिनेश पासवान की आज तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 90 प्रतिशत झुलसे झुन्नू का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दो अन्य मजदूरों को 17 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी।

-
डीएनए मैच होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंपे
टपूकड़ा एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि डीएनए सैंपलिंग मैच होने के बाद सभी शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इनमें मोतिहारी के नारायणपुर के सुजांत, घोड़ासहन के मिंटू, मटियरिया गांव के अभिषेक, रवि, श्याम और मुरारूपुर के अमरेश व मंटू कुमार शामिल थे। प्रशासन ने शवों को टपूकड़ा सीएचसी से बिहार के पूर्वी चंपारण भेजने के लिए एंबुलेंस और परिजनों के लिए निजी बस की व्यवस्था की।
-
हेमंत सचदेवा से चल रही पूछताछ
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बयानों के आधार पर 20 फरवरी की रात मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा को भिवाड़ी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 21 फरवरी को उसे तिजारा कोर्ट में पेश कर 25 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में हेमंत सचदेवा निवेशक था। उसने खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेमंत कुमार शर्मा के नाम से प्लॉट का रेंट एग्रीमेंट करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed