सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A Jind youth was duped of Rs 20 lakh in the name of a flat.

Rohtak News: फ्लैट के नाम पर जींद के युवक से 20 लाख की धोखाधड़ी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
A Jind youth was duped of Rs 20 lakh in the name of a flat.
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर-27ए स्थित डीएचएल के न्यू टाउन में फ्लैट के नाम पर बिल्डर ने जींद जिले के गांव काकड़ौद और हाल में सनसिटी के सेक्टर-34 निवासी अनिल कुमार से 20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर आईएमटी थाने में आरोपी दिल्ली स्थित पश्चिम विहार निवासी सुभाष गुप्ता व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि वे फरवरी 2022 में शहर के डीएचएल न्यू टाउन सेक्टर-27 ए फ्लैट देखने गए। वहां पर मैनेजर गुरविंद्र सिंह ने फ्लैट नंबर 5ए का डेमो दिखाया। दोनों के बीच 52 लाख रुपये में सौदा हुआ। उसे विश्वास दिलाया गया कि अगस्त 2022 तक फ्लैट तैयार कर कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने फरवरी 2024 में 20 लाख रुपये का भुगतान चेक और नकद किया। इसकी उसके पास रसीद हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने यह राशि दो प्रतिशत ब्याज पर उधार लेकर व अपनी एकत्रित जमा पूंजी से दी थी। उसे समय पर फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया। कभी कोर्ट की स्टे तो कभी दूसरा बहाना बताया गया।
आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए 5 महीने तक 15,000 रुपये प्रतिमाह किराया दिया। बाद में वह भी बंद कर दिया। उसे अब पता चला है कि जिस जमीन पर आरोपी फ्लैट बनाकर बेचने का दावा कर रहे हैं, वह जमीन कानूनी तौर पर उनके नाम पर नहीं है। आरोपियों ने साजिश के तहत फजीवाड़ा किया है। इससे वे पिछले चार साल से मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed