सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused set fire to liquor shop in Jhajjar

Haryana: शराब के ठेके में पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक युवक झुलसा; झज्जर का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के झज्जर में गुरुवार को आरोपियों ने एक शराब के ठेके में आग लगा दी। इस घटना में ठेके के अंदर बैठा एक युवक बुरी तरह झुलस गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। 

Accused set fire to liquor shop in Jhajjar
आग लगने से झुलसा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

झज्जर जिले के मलिकपुर गांव के पास खोखे में बने शराब ठेके को अज्ञात आरोपियों ने गुरुवार को आग लगा दी। इस हादसे में ठेके के अंदर बैठा युवक बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक ठेके पर खिड़की से अंदर पहले पेट्रोल गया और उसके बाद माचिस की तिली लगाकर आग लगाई गई। 
Trending Videos


आग लगने से शराब के ठेके को नुकसान पहुंचा है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी अनुज के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके के मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed