फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After 69 days, the dependents of the deceased received financial assistance of 5 lakh each.

Rohtak News: 69 दिन बाद मृतकों के आश्रितों को मिली पांच-पांच लाख की सहायता राशि

Wed, 19 Aug 2026 04:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
After 69 days, the dependents of the deceased received financial assistance of 5 lakh each.
08-डी- पार्क अ​ग्निकांड के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख के चेक देते एसडीएम आशीष कुमार, पा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के मृतकों के आश्रितों को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद के विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा की ओर से घोषित पांच-पांच लाख की सहायता राशि हादसे के 69 दिन बाद मंगलवार को मिली है। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में मृतक गुरुनानकपुरा निवासी रोहित, बाबरा मोहल्ला निवासी अमन यादव व नेहरू कॉलोनी निवासी कपिल के परिजनों को चेक सौंपे हैं।
एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर ने कहा कि डी-पार्क की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक थी। हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के दुख की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

मौके पर पार्षद भाजपा पार्षद कपिल नागपाल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक खुराना, दीपू नागपाल, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद प्रतिनिधि हर्षित मिगलानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
9 जून को लगी थी आग, 25 जुलाई को आ गई थी मुख्यालय से राशि

शॉर्ट सर्किट के चलते डी-पार्क पर 9 जून को दुकानों में आग लग गई थी। इसमें जूता व्यापारी गुरुनानकपुरा निवासी रोहित, उनके कर्मचारी अमन यादव व साथ लगती दुकान के कर्मचारी कपिल की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हादसे में 12 से ज्यादा दुकानें नष्ट हो गई थीं। हादसे के बाद विस के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा रोहतक पीड़ित परिवारों से मिलने आए थे। परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा की थी। 25 जुलाई को मुख्यालय की तरफ से राशि जारी कर दी गई लेकिन प्रशासन के स्तर पर राशि अब तक अटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed