फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand raised to start construction of indoor stadium; Hardik's father meets Minister Gaurav Gautam.

Rohtak News: इनडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू करने की मांग, मंत्री गौरव गौतम से मिले हार्दिक के पिता

Wed, 19 Aug 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to start construction of indoor stadium; Hardik's father meets Minister Gaurav Gautam.
26-खेल मंत्री गौरव गौतम को गुलदस्ता भेंट करते हार्दिक के पिता संदीप राठी व अन्य। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। 26 नवंबर 2025 को रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम में अभ्यास के दौरान जान गंवाने वाले हार्दिक राठी के पिता संदीप राठी ने खेल मंत्री गौरव गौतम से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हार्दिक के नाम पर बनने वाले इनडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की अपील की।

हार्दिक के पिता संदीप राठी ने मंत्री को 11 से 13 सितंबर को होने वाली हरियाणा स्टेट बॉस्केटबाॅल चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि आने के लिए आमंत्रित किया। यह चैंपियनशिप लाखनमाजरा के शहीद हार्दिक राठी मेमोरियल बॉस्केटबाॅल सोसाइटी की ओर से आयोजित की जाएगी। मंत्री गौरव गौतम ने आश्वासन दिया कि वह स्टेडियम के निर्माण को शुरू करवाएंगे और प्रतियोगिता में भी आएंगे।
विज्ञापन

हार्दिक राठी का खेल कॅरिअर
हार्दिक राठी एक होनहार युवा खिलाड़ी थे। उन्होंने तीन सब-जूनियर नेशनल और एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया था। उपके खेल कौशल को देखते हुए उनका चयन इंदौर स्थित राष्ट्रीय बास्केटबॉल अकादमी के लिए भी हो चुका था। उनकी अकादमिक और खेल दोनों क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें थीं जो इस दुखद घटना से हमेशा के लिए समाप्त हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed