फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All voters listed in the electoral roll must fill out the verification form.

Rohtak News: मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं को भरना होगा सत्यापन प्रपत्र

Wed, 08 Jul 2026 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
All voters listed in the electoral roll must fill out the verification form.
रोहतक। मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं को सत्यापन प्रपत्र भरना होगा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नागरिक भी बढ़-चढ़कर सहयोग करें। अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 तक प्रपत्र भरकर जमा कराकर बीएलओ का सहयोग करें। मंगलवार को यह अपील उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने मतदाताओं से की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन एवं सुरक्षित सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। यदि किसी कारणवश मतदाता घर पर नहीं मिलते हैं तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र भरकर शीघ्र जमा कराएं। प्रत्येक गणना प्रपत्र पर संबंधित बीएलओ का संपर्क नंबर उपलब्ध है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए अब बहुत कम समय शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना सभी पात्र नागरिक समय रहते अपने प्रपत्र जमा करवाना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों के माध्यम से भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान बारे शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है।


बीएलओ समय पर लौटाएं वितरित किए एसआईआर आवेदन
रोहतक। एसडीएम आशीष कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाताओं की गणना प्रपत्र भरने में सहायता के साथ बीएलओ को वितरित किए गए एसआईआर आवेदन समय पर लौटाने की अपील की है। वह मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में आवश्यक हिदायतें दे रहे थे।
उन्होंने जनता से अपील की है कि वह अपने गणना प्रपत्र भरवाकर 14 जुलाई से पहले बीएलओ अर्थात बूथ स्तर अधिकारी को जमा कराएं। बीएलए-1 व 2 से सांझा की गई एएसडीडी सूची की भी गहनता से जांच कर लें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे।

लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार को सुरक्षित एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदाता सूची में सही विवरण दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है।
एसडीएम ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed