सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of attack on protest against tying the legs of cattle

Rohtak News: गोवंश का पांव बांधने के विरोध पर हमले का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Allegations of attack on protest against tying the legs of cattle
विज्ञापन
महम। गांव भैणी महाराजपुर में स्कूल संचालक पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ महम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शैलेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पहले गांव में स्कूल था जिसे अब बाहर बना लिया है। पुराने स्कूल के कमरे किराये पर दे रखे हैं।
Trending Videos

शनिवार सुबह सात बजे उनको सूचना मिली कि उनके पुराने स्कूल में बछड़े को घेर रखा है। वह स्कूल गए तो देखा कि गांव के ही सुनील ने एक बछड़े के चारों पांव बांध रखे थे। सुनील वहीं खड़ा था। उसने विरोध किया तो सुनील व उसके पिता-मां लाठी-डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। उनके भाई धर्मेंद्र ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सुनील, साधू राम व कमला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed