सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rising Champs XI beat Talent Titans by 5 wickets

Rohtak News: राइजिंग चैंप्स इलेवन ने 5 विकेट से टैलेंट टाइटेंस को दी मात

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rising Champs XI beat Talent Titans by 5 wickets
विज्ञापन
रोहतक। ऑक्सीजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूनाइटेड फॉर डायनेमिक इंडिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूडीआईआईएसए) ने अपने पहले खेल आयोजन की शुरुआत महिला क्रिकेट मैच से की। टैलेंट टाइटंस इलेवन और राइजिंग चैंप्स इलेवन के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में राइजिंग चैंप्स इलेवन ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
Trending Videos

विनोद कुमार जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिला सशक्तीकरण को मजबूती देते हैं और समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। पूर्व न्यायमूर्ति संत प्रकाश ने भी संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट से आयोजन की शुरुआत संस्था के दूरदर्शी लक्ष्य को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। यूडीआईआईएसए का यह आयोजन मिनी आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया गया जिसमें खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति विनोद कुमार जैन और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टील उद्योगपति जूलियन जालान, जोगेंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, ईशान भारद्वाज और युजवेंद्र चहल के पिता कृष्ण कुमार चहल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed