सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baba Ram Rahim Granted 30-Day Furlough; Steps Out of Jail for the 16th Time

Ram Rahim: राम रहीम को मिली 30 दिन की फरलो, 16वीं बार आया जेल से बाहर; दो गाड़ी लेकर सुनारिया जेल आई हनीप्रीत

अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 26 May 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
सार

बाबा राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। बाबा को 30 दिन की फरलो मिली है। बाबा 16वीं बार आया जेल से बाहर आया है। हनीप्रीत दो गाड़ी लेकर सुनारिया जेल पहुंची थी। सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर बाबा रवाना हुआ।

Baba Ram Rahim Granted 30-Day Furlough; Steps Out of Jail for the 16th Time
Gurumeet ram rahim - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा बाबा राम रहीम मंगलवार सुबह 16वीं बार 30 दिन की फरलो पर बाहर आया। लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में 6 बजकर 32 मिनट पर हनीप्रीत और अन्य के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। 




साथ में पुलिस की गाड़ियां भी रहीं। इससे पहले जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। सिरसा डेरे में राम रहीम फरलो की अवधि बिताएगा। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में राम रहीम को दोषी माना था। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश सरकार ने उसे 30 दिन की फरलो दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह छह बजे सिरसा से दो गाड़ियां सुनारिया जेल पहुंची। खुद हनीप्रीत रामरहीम को लेने आई। साथ में वकील और ड्राइवर भी रहे। 
विज्ञापन


आधा घंटे में कागजी कार्रवाई पूरी होने पर काफिला राम हीम को लेकर सिरसा रवाना हो गया। इसके चलते आउटर हिसार बाईपास पर जेल मोड़ के पास पुलिस बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed