{"_id":"6a295a2776b9db08b003231c","slug":"the-municipality-removed-encroachments-from-in-front-of-85-shops-rohtak-news-c-17-roh1020-870261-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगर पालिका ने 85 दुकानों के सामने से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगर पालिका ने 85 दुकानों के सामने से हटाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया मगर उनकी एक भी न चली। कार्रवाई के दौरान टीम ने 85 दुकानों के आगे फुटपाथ पर किए गए कब्जे को हटाया।
पालिका टीम के मेन बाजार चौक पर पहुंचते ही दुकानदारों ने अपना सामान समेटने शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। एसडीएम अंकिता पवार ने दस दिन पहले कस्बे का निरीक्षण कर फल, सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए थे कि वे अपनी रेहडि़यों को बाजार से बाहर लगाएं पर किसी ने नहीं सुनी।
बुधवार सुबह फिर एसडीएम बाजार पहुंचीं तो देखा कि पहले जैसे हालात नजर आए। उन्होंने तुरंत नपा को बाजार को अतिक्रमण मुक्त करन के के लिए कहा। कुछ ही देर बाद में टीम पहुंची और अवैध रूप से लगाए गए साइन बोर्ड, रेहड़ी-फडि़यां और अन्य सामान को जब्त करने शुरू कर दिया। नपा सचिव पंकज जून ने कहा कि टीम ने कई स्थानों से ऐसा सामान भी जब्त किया जो सड़क पर फैला रखा था।
विज्ञापन
पैसे लेकर दुकानों के आगे लगवाते हैं रेहडि़यां
लोगों का कहना है कि दुकानदार अपनी दुकान के सामने रुपए लेकर सड़क पर रेहडि़यां लगवाते हैं। राजीव, मोनू, पंकज ने प्रशासन से बाजार, खरखौदा मार्ग, रेलवे रोड व झज्जर मार्ग पर गंदे नाले पर किए गए कब्जे को हटाने की मांंग की है।