फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bahuakbarpur case: Muskan had indeed committed suicide; post-mortem report reveals old injury marks

बहुअकबरपुर केस: मुस्कान ने आत्महत्या ही की थी, हाथों-कंधे पर पुरानी चोटों के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा

Wed, 05 Aug 2026 12:15 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 05 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

फरमाणा गांव निवासी मुस्कान की शादी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा से हुई थी। शीलू अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्कल कबड्डी का खिलाड़ी है। पांच दिन पहले शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुस्कान का शव घर में ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटका मिला था।

विज्ञापन
Bahuakbarpur case: Muskan had indeed committed suicide; post-mortem report reveals old injury marks
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने आत्महत्या की थी। साथ ही उनके दोनों हाथ व कंधे के पास हल्की व पुरानी चोटों के निशान हैं। ये निशान मारपीट के हैं या नहीं, यह मंगलवार को पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर फरमाणा में दोनों गांवों की संयुक्त पंचायत हुई। दो घंटे चली पंचायत में बहुअकबरपुर गांव से गए प्रतिनिधियों ने मांग रखी कि आरोपी शीलू बल्हारा, भाई मनीष, पिता सुरेंद्र व मां निशा देवी के खिलाफ मुस्कान की तेरहवीं की रस्म तक पुलिस कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन

पहले केवल सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी रुकवाने की मांग की गई थी। दो घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्ष चारों आरोपियों शीलू बल्हारा, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष की गिरफ्तारी रुकवाने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमति के बाद मुस्कान के पिता एवं केस में शिकायतकर्ता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर उर्फ बिट्टू के साथ पंचायती बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे और ई-साक्ष्य एप पर बयान दर्ज कराए। प्रक्रिया के तहत लिखित बयान को बोलकर शिकायतकर्ता ने ई-साक्ष्य एप पर अपलोड कराया। कहा गया कि वे मुस्कान की तेरहवीं तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते।

पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ चुकी है पुलिस
2023 में फरमाणा गांव निवासी मुस्कान की शादी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा से हुई थी। शीलू अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्कल कबड्डी का खिलाड़ी है। पांच दिन पहले शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुस्कान का शव घर में ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटका मिला था। बहुअकबरपुर थाने में शीलू, उनके पिता सुरेंद्र, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज है।

शव के वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस
मृतका मुस्कान बल्हारा की मौत के बाद शव के वायरल वीडियो की पुलिस सेल ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो बनाने वाले व वायरल करने व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। पुलिस के आला अधिकारियों ने आईटी सेल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को मुस्कान का शव फंदे से लटका मिला था। अगले दिन सोशल मीडिया पर शव का वीडियो वायरल हुई था।

मंगलवार दोपहर दोनों गांवों की फरमाणा में पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि तेरहवीं तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न की जाए। इसके लिए मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू ने लिखित में पुलिस को अर्जी दी है। - दिनेश कुमार, पूर्व सरपंच फरमाणा।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि मुस्कान ने आत्महत्या की है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाकर पूछताछ करेंगे। - गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक रोहतक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed