सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepak, the accused injured in an encounter with the police in Sampla, was arrested.

Rohtak News: सांपला में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी दीपक गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Deepak, the accused injured in an encounter with the police in Sampla, was arrested.
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की पिछले दिनों सांपला में हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी दीपक को इलाज के बाद रविवार को पीजीआईएमएस से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Trending Videos


प्रभारी थाना सांपला एसआई पकंज ने बताया कि पांच मार्च की शाम सीआईए-2 स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि सत्यवान हत्याकांड मे शामिल आरोपी गांधरा से अटायल रोड पर घूम रहा है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ एसआई सतीश कादयान ने सूचना पर तुंरत कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गांधरा से अटायल रोड पर बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किए। पुलिस टीम ने युवक को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। इसके बाद भी उसने पुलिस टीम पर फायर किए।
सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने आत्मरक्षा में युवक पर फायर किया। इसी दौरान युवक को दोनों पैरों पर गोली लगी। इसे इलाज के लिए पीजीआई भर्ती कराया। सीआईए-2 स्टाफ ने लाठ निवासी दीपक को पकड़ा व तलाशी ली। इस दौरान एक देसी पिस्तौल व एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed