{"_id":"69adb0eed57e82fed2049454","slug":"stray-dogs-create-panic-in-the-city-people-live-in-fear-rohtak-news-c-17-roh1020-820890-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक, डर में जी रहे लोग...अधिकारी बोले-कुत्तों को पकड़ने का टेंडर खत्म, अभी कुछ नहीं हो सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक, डर में जी रहे लोग...अधिकारी बोले-कुत्तों को पकड़ने का टेंडर खत्म, अभी कुछ नहीं हो सकता
विज्ञापन
25 एडवोकेट दविंद्र कुमार, किला मोहल्ला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। लोग डरे-सहमे हुए हैं। शहर वासियों ने कुत्तों के काटने की शिकायत अधिकारियों से लेकर सीएम विंडो पर की थी लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
किला मोहल्ला निवासी एडवोकेट दविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर हो चुकी है। इस संबंध में नगर निगम और सीएम विंडो पर 20 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि मेरी बहन दिल्ली से 15 फरवरी को रोहतक आई थी। इस दौरान बहन को एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया और वह घायल हो गईं। कुत्ते के काटने से उनके पैर में घाव हो गया।
उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय नगर निगम कर्मचारियों को दी और उन्हें घाव की तस्वीरें भी दिखाईं लेकिन कार्रवाई करने के बजाय यह कहकर टाल दिया कि कुत्तों को पकड़ने का टेंडर खत्म हो गया है। अभी कुछ नहीं हो सकता।
एडवोकेट दविंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम का यह जवाब बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। लापरवाही के कारण लोग कुत्तों के डर में जी रहे हैं। नगर निगम को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो और भी घटनाएं हो सकती हैं।
-- -- -- -- -- -
किला मोहल्ला में लावारिस कुत्तों के डर की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देर रात घर आते समय परेशानी होती है। गली से निकलते समय हादसे का डर रहता है।
- गुलशन कुमार मल्होत्रा, किला मोहल्ला।
-- -- --
लावारिस कुत्तों के आतंक से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। मोहल्ले में बैठना दुर्भर हो गया है। हर रोज किसी न किसी को कुत्ते काट रहे हैं। - पुष्पा ठकराल, किला मोहल्ला।
-- -- -- -- -- --
कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाया जाना प्रस्तावित है। पहरावर के पास जमीन चिह्नित की गई है। शेल्टर होम निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसके बनने के बाद कुत्तों को वहां रखा जाएगा। -डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त, रोहतक।
Trending Videos