{"_id":"69c03f49c424d7184304e827","slug":"devotees-worship-goddess-kushmanda-chants-of-jai-resound-rohtak-news-c-17-roh1020-827987-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
18-माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में रविवार को मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना करते भक्तजन। स्
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा हुई। सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। भक्तों ने मां कूष्मांडा की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मां के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
शहर के दुर्गा भवन मंदिर, संकट मोचन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, नंद मंदिर, शीतला माता मंदिर, पाड़ा मोहल्ला में माता मंदिर, गांधी कैंप स्थित वैष्णो देवी मंदिर में सुबह को विशेष पूजा हुई और शाम को कीर्तन हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।
सर्कुलर रोड स्थित स्वामी बालकपुरी डेरे में शाम सात बजे कीर्तन किया गया। इसमें श्रद्धालु देर रात तक माता के भजनों पर झूमते रहे। वहीं गोकर्ण तीर्थ स्थित स्वामी लक्ष्मणपुरी डेरे में माता की चौकी सजाई गई। यहां नवरात्र में प्रतिदिन माता के भजन किए जा रहे हैं। ब्रह्म वेदांत आश्रम गांधी कैंप में नवरात्र में माता की विशेष पूजा की जा रही है।
दुखों का होता है नाश
साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। साथ ही सभी दुखों और बाधाओं का नाश होता है। कार्यक्रम में दुर्गा स्तुति पाठ, प्रवचन, भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।
Trending Videos