सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Divyang Jagbir Singh got a wheelchair in the Samadhan camp.

Rohtak News: दिव्यांग जगबीर सिंह को समाधान शिविर में मिली व्हील चेयर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Divyang Jagbir Singh got a wheelchair in the Samadhan camp.
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर लगाया गया। यहां दिव्यांग जगबीर सिंह को अधिकारियों ने मौके पर ही व्हील चेयर मुहैया कराई। भैयापुर में आग लगने से गेहूं की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी की मांग की गई।
Trending Videos

इस पर प्रशासन ने तुरंत गिरदावरी करा कर नुकसान का प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने का फैसला दिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शिविर में नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिक आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बनियानी निवासी दिव्यांग जगबीर सिंह की शिविर में व्हील चेयर की मांग के संदर्भ में जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के अधिकारियों के माध्यम से उन्हें मौके पर व्हील चेयर प्रदान कराई।
जगबीर सिंह को स्वास्थ्य विभाग ने 70 प्रतिशत दिव्यागंता प्रमाण पत्र जारी किया है। उन्होंने शिविर में व्हील चेयर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी।
जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व महम उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए। सांपला में उपमंडलाधीश कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां उपमंडलाधीश अंकिता पंवार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह महम उपमंडल में उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed