Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Firefighters, employees, and labor organizations will protest in the district on April 16
{"_id":"69de311975b6a7d31a003097","slug":"video-firefighters-employees-and-labor-organizations-will-protest-in-the-district-on-april-16-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अग्निशमन कर्मियों सहित कर्मचारी व मजदूर संगठन 16 अप्रैल को करेंगे जिले में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अग्निशमन कर्मियों सहित कर्मचारी व मजदूर संगठन 16 अप्रैल को करेंगे जिले में प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:50 PM IST
Link Copied
अग्निशमन कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छठे दिन हड़ताल जारी रखी। मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से हड़ताल की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है। सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर कर रही है। जब कर्मचारियों को लागू नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिले व प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। रोहतक के मानसरोवर पार्क से प्रदर्शन की शुरूआत की जाएगी। इस दौरान अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा, नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान संजय बिड़लान व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।