{"_id":"69e52505d578b85e5c09b4a4","slug":"two-youths-from-kiloi-were-attacked-at-the-behest-of-a-liquor-contractor-from-bhiwani-rohtak-news-c-17-roh1019-842551-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भिवानी के शराब ठेकेदार के इशारे पर किलोई के दो युवकों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भिवानी के शराब ठेकेदार के इशारे पर किलोई के दो युवकों पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी के शराब ठेकेदार धनाना निवासी रवि के इशारे पर दो कार में सवार युवकों ने किलोई गांव के दो युवकों पर डंडों से हमला कर दिया। घायल विक्की व विकास को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में किलोई गांव निवासी विक्की ने बताया कि उसके भाई सुमित ने भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी रवि के साथ शराब के कारोबार में हिस्सा किया था। बाद में दोनों की बिगड़ गई। आरोपी इसकी रजिश रखे हुए है।
विक्की का कहना है कि शनिवार को वह अपने दोस्त गांव के युवक विकास के साथ रिठाल बाइक पर गया था। दोनों बाइक पर जब वापस आ रहे थे तो रास्ते में किलोई गांव की तरफ से दो कार आई। एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। एक कार को सिंहपुरा निवासी रोहित उर्फ मिठा व दूसरी को माड़ौदी निवासी कालू चला रहा था।
दोनों कार से आठ युवक उतरे और डंडों से हमला कर दिया। रोहित व कालू हथियार लिए हुए थे। उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दोनों बोले, ये सुमित का छोटा भाई है। दोनों के हाथ व पैर तोड़ दो। अगर भागने का प्रयास करेंगे तो गोली मार देंगे। आरोपियों ने रवि धनाना के इशारे पर हमला किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X