सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Under-14 girls' kabaddi match between Jaipur and Udaipur clusters

Rohtak News: अंडर-14 बालिका वर्ग में जयपुर और उदयपुर क्लस्टर के बीच हुआ कबड्डी मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Apr 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Under-14 girls' kabaddi match between Jaipur and Udaipur clusters
35-रोहतक के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दि
विज्ञापन
रोहतक। जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग (रीजनल) स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-14 बालिका वर्ग में जयपुर और उदयपुर क्लस्टर के बीच हुआ। कबड्डी मैच का शुभारंभ प्रो-कबड्डी स्टार सागर राठी ने किया।
Trending Videos


पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को 23 अप्रैल तक चलने संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के नवोदय विद्यालयों से कुल 216 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका श्रेणी के कबड्डी मैच आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य सुरेंद्र ने बताया कि बताया कि जयपुर रीजन के अंतर्गत आने वाले कुल 63 नवोदय विद्यालयों को तीन क्लस्टरों में विभाजित किया गया है।
यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जयपुर रीजन की टीम बनाई जाएगी। इसके बाद टीम पश्चिम बंगाल के न्यू अलीपुर द्वार में होने वाले राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेगी।

प्रो-कबड्डी लीग में तमिल थलाइवास टीम के सदस्य एवं मुख्य अतिथि सागर राठी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह व पूजा चौधरी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम को भव्य रूप देने व सांस्कृतिक छटा बिखेरने में संगीत शिक्षक उमाकांत झा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कला शिक्षक विवेक व पीजीटी फिजिक्स सोनिया की रचनात्मकता और प्रबंधन ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

35-रोहतक के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दि

35-रोहतक के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed