{"_id":"69ddd881be2340166600eaf6","slug":"video-video-states-first-medical-surveillance-unit-launched-in-shimla-timely-monitoring-of-diseases-now-possible-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला में राज्य की पहली मेडिकल सर्विलांस यूनिट शुरू, बीमारियों पर समय रहते निगरानी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला में राज्य की पहली मेडिकल सर्विलांस यूनिट शुरू, बीमारियों पर समय रहते निगरानी संभव
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:32 AM IST
राजधानी में राज्य की पहली मेडिकल सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) का उद्घाटन किया गया। यह यूनिट संभावित बीमारियों और संक्रमणों की समय रहते पहचान कर स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट करेगी। किसी भी प्रकोप या आपदा की स्थिति में यूनिट सक्रिय होकर स्थिति का विश्लेषण कर अस्पतालों को सूचित करेगी। देश में इस प्रकार की यूनिट्स अभी केवल 20 शहरों में स्थापित हैं। शिमला में इसकी स्थापना के साथ यह न केवल हिमाचल प्रदेश की पहली, बल्कि पहाड़ी राज्यों की भी पहली मेडिकल सर्विलांस यूनिट बन गई है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी। एमएसयू की स्थापना नेशनल हेल्थ मिशन, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नगर निगम शिमला के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तहत की गई है। यूनिट का संचालन नगर निगम शिमला के अधीन रहेगा। वित्त वर्ष 2025-26 में एनसीडीसी से इस परियोजना के लिए लगभग 1.56 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जिससे इसे आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। यूनिट के लिए 11 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से चार पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। वर्तमान में माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, डेटा मैनेजर और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट तैनात हैं। कॉर्पोरेशन हेल्थ ऑफिसर को यूनिट का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिमला में हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में यह यूनिट स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।