{"_id":"69dd3bfb30255bfedf044393","slug":"video-accredited-up-to-class-8-conducting-classes-up-to-class-12-bsa-issues-notices-to-four-schools-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मान्यता आठवीं तक की और चला रहे 12वीं तक की कक्षाएं, चार स्कूलों को बीएसए ने दिया नोटिस; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता आठवीं तक की और चला रहे 12वीं तक की कक्षाएं, चार स्कूलों को बीएसए ने दिया नोटिस; VIDEO
पीडीडीयू नगर जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सदर विकास खंड क्षेत्र के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें अनियमितता पाए जाने पर चार विद्यालयों का नोटिस जारी किया।
निरीक्षण के दौरान तपोवन विद्यालय, फोनिक्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल और सूर्या जूनियर हाई स्कूल में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन चारों विद्यालयों को केवल कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन यहां कक्षा 9 से लेकर 12 तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं।
जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। छात्रों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनका नामांकन अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में है, जबकि पढ़ाई इन अनधिकृत स्कूलों में कराई जा रही थी। बीएसए ने चारों विद्यालयों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल प्रभाव से केवल मान्यता प्राप्त कक्षाओं का ही संचालन करने का निर्देश दिया। वहीं आलोक इंटर कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गईं। विद्यालय को कक्षा 1 से 12 तक की मान्यता प्राप्त है और उसी के अनुरूप संचालन पाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।