सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Opposition to MLA Thakurdas Nagvanshi in Malkajra village, heated debate between villagers and public

Narmadapuram: ‘विकास कहां है?’ कहकर ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया, फूटा गुस्सा; खूब सुननी पड़ी खरी-खरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 06:44 PM IST
Opposition to MLA Thakurdas Nagvanshi in Malkajra village, heated debate between villagers and public

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम मल्काजरा में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्थानीय ग्रामीणों और पिपरिया विधानसभा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी के बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल, “गांव चलो अभियान” के तहत सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया।

जैसे ही विधायक अपने समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, पहले से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर सवाल उठाने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत, खराब सड़कें, जर्जर नालियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ।

पढ़ें: 19,810 करोड़ के जनहित व विकास कार्यों को मंजूरी, सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना स्वीकृत

विरोध के दौरान माहौल लगातार गर्म होता गया और बहस तेज हो गई। इसी दौरान विधायक की एक टिप्पणी से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीत के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लंबे समय से पनप रहा असंतोष इस मौके पर खुलकर सामने आ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक के काफिले और उनके साथ मौजूद लोगों को भी घेर लिया।

हालांकि, बाद में स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। विधायक पक्ष का कहना है कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और प्रस्तावित सड़क निर्माण में नाली व्यवस्था भी शामिल की जाएगी, लेकिन कुछ लोगों की अलग-अलग मांगों के चलते भ्रम की स्थिति बनी। इस घटना के बाद इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: शिक्षा चौपाल में गूंजा निपुण प्रदेश का संकल्प, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

13 Apr 2026

VIDEO: मजदूरों की भारी किल्लत, गेहूं कटाई के लिए खेतों में उतरीं महिलाएं और बच्चे

13 Apr 2026

लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

13 Apr 2026

लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन, राज्यपाल ने किया संबोधित

13 Apr 2026

VIDEO: चंदौली में हादसा, दो बेटों को खो चुके बुजुर्ग की सड़क हादसे में गई जान

13 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंदौली में 14 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

13 Apr 2026

Bihar Latest News: Bodhgaya पर्यटन पर युद्ध की मार, Tourism संकट से स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित

13 Apr 2026
विज्ञापन

Video: मंडी में पशुपालक ने मिल्क प्लांट के गेट पर फेंका 1200 लीटर दूध, जानें वजह

13 Apr 2026

जालंधर की रबड़ फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग

13 Apr 2026

फिरोजपुर शहर की मंडी में गेहूं के लगे ढेर, शुरू नहीं हुई खरीद

बेअदबी संशोधन बिल पर बोले हरजोत बैंस-विपक्ष जानबूझकर देरी कर रहा है

सांसद खेल महाकुंभ 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

13 Apr 2026

कुल्फी खा रहीं पूर्व सीएम उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर रोकी गई पंजाब मेल, थर्ड एसी कोच में चढ़ना पड़ा

13 Apr 2026

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਵੀਂ 'ਇਨਾਮ ਨੀਤੀ', ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ, ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਇਨਾਮ

MP Weather Today: मध्य प्रदेश का मौसम बदला, गर्मी का कहर शुरु, इन जिलों में लू का अलर्ट

13 Apr 2026

Una: आचार संहिता से पहले जारी होगी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जल्द ही होगा जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का होगा विस्तार

13 Apr 2026

बेअदबी संशोधन बिल पर क्या बोली विधायक इंद्रजीत कौर मान

लखनऊ में फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन

13 Apr 2026

Darbhanga News: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, मासूम सहित 3 की मौत

13 Apr 2026

अपनी मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, निकाला मार्च

13 Apr 2026

VIDEO: ट्रोले ने पांच साल की मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम; जमकर हुआ हंगामा

13 Apr 2026

VIDEO: खुले में फेंक रहे बायोमेडिकल वेस्ट, लॉगबुक की होगी जांच

13 Apr 2026

VIDEO: राजस्थान से आ रहा नकली दूध-खोआ और पनीर

13 Apr 2026

VIDEO: यमुना पार से हटाए खंभे, पिलर के लिए चार मशीनें लगाईं

13 Apr 2026

VIDEO: मरीजों की जान बचाने के लिए किया महादान

13 Apr 2026

VIDEO: अमर उजाला के 78 साल पर आगरा में रक्तदान शिविर, 31 लोगों ने बढ़ाया जीवन का हाथ

13 Apr 2026

VIDEO: वृंदावन नाव हादसा, 15 शव बरामद, एक अब भी लापता; सर्च ऑपरेशन जारी

13 Apr 2026

फतेहाबाद: ई-खरीद पोर्टल में खराबी से मंडी में हंगामा, किसानों ने किया प्रदर्शन

13 Apr 2026

यमुनानगर: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

13 Apr 2026

Weekend Travel Plan: शिमला में कैसा रहा वीकेंड? सैलानियों से जानिए प्रतिक्रिया | Himachal Pradesh | Shimla

13 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed