{"_id":"69dce3966b5bcd22e50afca5","slug":"video-historic-khalsa-march-in-jalandhar-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक खालसा मार्च: जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा जालंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक खालसा मार्च: जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा जालंधर
Ankesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:07 PM IST
Link Copied
महानगर जालंधर में अकाल पुरख की कृपा से आयोजित खालसा मार्च ऐतिहासिक पड़ाव स्थापित करता हुआ गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक आयोजन में विभिन्न जथेबंदियों ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाईं। शहर की संगतों ने अलग-अलग स्थानों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। जगह-जगह लंगर लगाए गए और सेवाभाव से संगतों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों में हरपाल सिंह चड्ढा (चेयरमैन, सिख तालमेल कमेटी), कमलजीत सिंह टोनी (प्रधान, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर), गुरकिरपाल सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख) सहित सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीतू, गुरदेव सिंह भाटिया, परमप्रीत सिंह वीटी, सतपाल सिंह सिद्दीकी और गुरदीप सिंह कालिया कॉलोनी ने संयुक्त बयान में कहा कि वे सभी जथेबंदियों और समस्त संगतों के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शहरवासी भविष्य में भी सिखी के कार्यों के लिए इसी प्रकार एकजुट होकर सहयोग देते रहेंगे।
खालसा मार्च दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब (गुरु तेग बहादुर नगर) से शुरू होकर मॉडल टाउन मार्केट, गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन, स्काईलार्क चौक, ज्योति चौक, बस्ती अड्डा, पटेल चौक, गुरुद्वारा रामगढ़िया, कपूरथला चौक, डेरा संतगढ़, बस्ती मिट्टू, आदर्श नगर, जेपी नगर और 120 फीट रोड से होता हुआ गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में संपन्न हुआ। समापन स्थल पर विशेष दीवान सजाया जाएगा और गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।