{"_id":"69dd3bf182cca8d6580ccb03","slug":"video-biker-slashes-tractor-driver-ear-with-knife-after-being-denied-passage-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पास न देने पर बाइक सवार ने चाकू से काट दिया ट्रैक्टर चालक का कान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास न देने पर बाइक सवार ने चाकू से काट दिया ट्रैक्टर चालक का कान, VIDEO
थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में पास देने के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक मनबढ़ युवक ने ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 12 अप्रैल की दोपहर करीब 1:40 बजे की है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक रवि गेहूं लादकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान धनेजा गांव निवासी बाइक सवार विशाल शर्मा पीछे से हॉर्न बजाते हुए लगातार पास मांग रहा था। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैक्टर चालक तुरंत साइड नहीं दे सका।
इसी बात से नाराज होकर विशाल शर्मा ने आपा खो दिया और चाकू निकालकर ट्रैक्टर चालक रवि की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रवि की जान तो बच गई, लेकिन उसका बायां कान कट गया। घटना के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित रवि की तहरीर पर बबुरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनेजा गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास से आरोपी विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।