{"_id":"69dd26831c0c17afdf0827d5","slug":"video-students-receive-practical-and-theoretical-training-on-police-functioning-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को मिले पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को मिले पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण, VIDEO
पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपीईएल कार्यक्रम के तृतीय चरण की प्रगति समीक्षा गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया, अपराध अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था जैसे विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन्स, साइबर थाना, महिला थाना, एएचटीयू, यूपी-112, नारकोटिक्स सेल एवं मीडिया सेल का भ्रमण भी कराया गया ।
स्वामी सहजानंद परास्नातक महाविद्यालय, राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय महिला डिग्री कालेज सैदपुर, बापू महाविद्यालय सादात, शहीद स्मारक राजकीय डिग्री कालेज के 50 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। इन्हें थाना कोतवाली, थाना सैदपुर, थाना मुहम्मदाबाद, थाना सादात पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) एलवी एंटनी देव कुमार ने छात्र-छात्राओं के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं। युवाओं को पुलिस से जुड़कर जन-जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कानून के प्रति सजगता बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी डॉ. राकेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी शेखर सेंगर, सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी, भुड़कुडा सीओ शुभम वर्मा, कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।