{"_id":"69dcd4e76c289892a80685d0","slug":"video-slogans-resound-at-shri-kashi-vishwanath-dham-stop-using-polythene-make-environment-beautiful-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा...बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा...बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन, VIDEO
सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में जहां पुण्य और भक्ति का माहौल रहा। वहीं नमामि गंगे ने इस अवसर को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश के रूप में विस्तारित करते हुए लोगों को सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के बीच विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कपड़े के झोले वितरित किए गए जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम वाराणसी के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ स्वच्छता संदेश देकर कपड़े के झोले हाथों में लेकर लेकर जनजागरूकता पदयात्रा निकाली। “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ”, “पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ”, जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्तर पर सीमित नहीं रहनी चाहिए, यह हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ परिवेश में जीवन जीने से जहां स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। हमें कूड़ा-कचरा सड़कों पर फेंकने के बजाय कूड़ेदानों का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से सिंगल यूज़ पॉलिथीन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके बहिष्कार की अपील की गई। नमामि गंगे टीम द्वारा जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ रखने और उनके तटों पर स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने विश्वनाथ धाम परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया, जिससे “स्वच्छ भारत मिशन” की भावना को वैश्विक पहचान मिले। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और नमामि गंगे के स्वयंसेवक शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।