{"_id":"69dd3be796de7f235a0ecd66","slug":"video-womens-anger-erupts-against-liquor-shop-in-chandauli-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, VIDEO
विजई के पूरा गांव में शराब की दुकान (ठेका) खुलने को लेकर ग्रामीण महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गांव के बाहर एकत्रित होकर महिलाओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए दुकान को तत्काल हटवाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि गांव के बीच शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ने का खतरा है। उनका आरोप है कि इससे क्षेत्र में अराजकता बढ़ेगी, जिससे आम लोगों के जीवन में शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी । कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कहा कि शराब की दुकान खुलने से गांव की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा। कहा कि महिलाओं और बच्चियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगेगा। इसलिए प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर इस दुकान को हटाना चाहिए। महिलाएं दुकान बंद कराने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।