फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worm found in Tahri served composite school children refused eat it questions raised about NGO

UP: चंदौली के कंपोजिट स्कूल में मिड डे मील की तहरी में निकला कीड़ा, बच्चों ने भोजन से किया इंकार; NGO पर सवाल

Fri, 31 Jul 2026 07:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 31 Jul 2026 07:33 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली के एक कंपोजिट विद्यालय में मिड डे मील के तहत परोसी गई तहरी में कीड़ा मिलने पर बच्चों ने भोजन करने से इंकार कर दिया। सूचना पर विद्यालय प्रशासन ने भोजन वितरण रोक दिया। विद्यालय में एनजीओ के माध्यम से मिड डे मील की आपूर्ति होती है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Worm found in Tahri served composite school children refused eat it questions raised about NGO
कंपोजिट विद्यालय में परोसी गई तहरी में निकला कीड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजित विद्यालय में मिड डे मील में परोसे गये भोजन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शु्क्रवार को बच्चों को दिन में परोसे गई तहरी में कीडा निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद विद्यालय प्र्रशासन की ओर से भोजन का वितरण रोक दिया गया है। 

विज्ञापन




इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद भोजन को फेंक दिया गया । कंपोजिट विद्यालय में हर रोज एनजीओ के माध्यम से खाने की सप्लाई होती है। वहीं दूसरी तरफ मामला प्रकाश में आने के बाद बीएसए ने पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


नगर के पूवी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय का संचालन होता है। इसमें प्राथमिक और मिडिल कक्षाओं को मिलाकर लगभग 200 बच्चे पढ़ते है। इस विद्यालय में हर रोज मिड मिल का भोजन एनजीओ की ओर से सप्लाई की जाती है। शुक्रवार को दिन में पढ़ाई के बाद जैसे ही रसोइए द्वारा बच्चों को तहरी परोसी गई तभी कक्षा छह के छात्र सुजीत थाली में परोसी गई तहरी में एक कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीड़ा देखते ही छात्र घबरा गया। कीड़ा निकलने की सूचना रसोइये ने प्रभारी प्रधानाचार्य के दी। जानकारी के बाद प्रधानाचार्य ने खाने का वितरण रूकवा दिया। वहीं कीड़ा निकलने की बात सामने आने के बाद बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। हालांकि इस बीच कुछ बच्चों ने खाना खा लिया था। 

काफी संख्या में बच्चे भूखे रह गये। बाद में कीड़ा निकली खिचड़ी को सैंपल के रूप में रखकर शेष खाने को फेंक दिया गया। वहां मौजूद बच्चों और रसोइये ने बताया कि विद्यालय में पहले भी दो बार खाने में कीडे निकल चुके है। मिड डे मील में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

जुलाई 2019 में पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में खाने में निकला था कीड़ा
नगर क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में परोसा जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल खड़े हो चुके है। जुलाई 2019 में नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में परोसे गये मिड डे मील में परोसी गई तहरी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान छात्राओं ने तहरी नाली में फेंक दी थी। उस दौरान छात्राओं को मिड डे मील में वाराणसी की एक संस्था से भोजन परोसा जाता था। परोसी गई तहरी में कई कीड़े जिंदा और मरे हुए, दोनों थे।

मामला संज्ञान में आया है, बीईओ नगर को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये गये है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed