फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband opens fire on wife In-laws catch him pistol and police take him enraged refusal reach settlement

पति ने पत्नी पर चलाई गोली: ससुरालियों ने पिस्टल के साथ पकड़ा, उठा ले गई पुलिस; समझाैता नहीं करने से बाैखलाया

Fri, 31 Jul 2026 07:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 31 Jul 2026 07:52 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में समझौते का दबाव बनाने पहुंचे पति ने पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली से पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पिस्टल समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Husband opens fire on wife In-laws catch him pistol and police take him enraged refusal reach settlement
बलिया के कोतवाली क्षेत्र का मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

UP Crime: बलिया के कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में बृहस्पतिवार शाम मायके में रह रही पत्नी पर समझौते का दबाव बनाने पहुंचे पति ने कथित तौर पर पिस्टल से फायर कर उसकी हत्या का प्रयास किया। निशाना चूक जाने से महिला की जान बच गई। घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी पति को मौके पर ही अवैध पिस्टल और कारतूस समेत पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी धर्मात्मानंद सिंह और उनकी पत्नी रूबी देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रूबी देवी अपने बच्चों की पढ़ाई और देखभाल के लिए काफी समय से अपने मायके छोटकी सेरिया में रह रही हैं। पति-पत्नी के बीच पहले से मुकदमा भी चल रहा है। आरोप है कि धर्मात्मानंद सिंह लगातार पत्नी पर समझौता करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम आरोपी पति अचानक अपनी ससुराल पहुंच गया और पत्नी से मुकदमे में समझौता करने की बात कहने लगा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि जब रूबी देवी ने समझौता करने से इनकार कर दिया तो धर्मात्मानंद सिंह ने अपशब्द कहे और फिर पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया। हालांकि गोली निशाने से चूक गई, जिससे महिला बाल-बाल बच गई।

घटना के तुरंत बाद रूबी देवी ने डायल-112 पर सूचना दी। इसी बीच महिला और उसके पिता शिवजी सिंह ने हिम्मत का परिचय देते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से पिस्टल तथा कारतूस छीन लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed