वाराणसी में हाई लेवल मॉक ड्रिल: वीवीआईपी सुरक्षा व त्योहारों को लेकर अलर्ट, एनएसजी कमांडो ने संभाला मोर्चा
Varanasi News: वाराणसी में वीवीआईपी सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो और कई एजेंसियों ने हाई लेवल मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान वीवीआईपी काफिले की आवाजाही का भी अभ्यास कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आगामी वीवीआईपी मूवमेंट और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक हाई लेवल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एनएसजी कमांडो सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
यह मॉक ड्रिल पुलिस लाइन हेलीपैड से शुरू होकर सर्किट हाउस, काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम तक के पूरे रूट पर की गई। अभ्यास के दौरान निर्धारित रूट पर ट्रैफिक को पूरी तरह से जीरो रखा गया। वीवीआईपी काफिले की आवाजाही का भी अभ्यास कराया गया। इस संयुक्त अभ्यास में स्थानीय पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा शिव हरि मीणा के अनुसार, यह मॉक ड्रिल अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के निर्देश पर आयोजित की गई थी। इसका लक्ष्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभ्यास
मॉक ड्रिल में वीवीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी अभ्यास किया गया। इसमें भीड़ प्रबंधन, मेडिकल इमरजेंसी और रूट सुरक्षा शामिल थी। आकस्मिक घटनाओं से निपटने के तरीकों का भी परीक्षण किया गया। विभिन्न सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभ्यास भी इस दौरान किया गया।
इसे भी पढ़ें; फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा: वाराणसी में 1.25 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, पुलिस ने 32 लोगों को किया गिरफ्तार
भविष्य की तैयारी और समन्वय
अधिकारियों ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते हुए सभी एजेंसियों के बीच तालमेल का परीक्षण किया। इस तरह के नियमित अभ्यास से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। भविष्य में किसी भी वीवीआईपी दौरे या बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।