फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake call center busted ₹1.25 crore cyber fraud in Varanasi police arrest 32 people

फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा: वाराणसी में 1.25 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, पुलिस ने 32 लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 03:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 31 Jul 2026 03:51 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के लोग शेयर बाजार, व्यापार और निवेश में रुचि रखने वाले लोगों की जानकारी जुटाते थे।

विज्ञापन
Fake call center busted ₹1.25 crore cyber fraud in Varanasi police arrest 32 people
पुलिस के गिरफ्त में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश व्यापी अभियान ऑपरेशन 'Cy-Vazra' के तहत वाराणसी पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। इस मामले में 21 महिलाओं सहित कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
यह कार्रवाई साइबर क्राइम सेल, प्रतिबिंब टीम और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरोह के संचालक सहित सभी आरोपियों को 30 जुलाई को शाही टावर बिल्डिंग, महमूरगंज में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की कार्यप्रणाली थी कि वह शेयर बाजार, व्यापार और निवेश में रुचि रखने वाले लोगों के आंकड़े एकत्र करता था। 
विज्ञापन


कॉल सेंटर में कार्यरत 30 कर्मी खुद को सेबी पंजीकृत फर्म "एन के डी एंड एसोसिएट्स" का प्रतिनिधि बताते थे। वे लोगों का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज भी इस्तेमाल करते थे। मोटा मुनाफा और व्यापार संबंधी सुझाव देने के नाम पर सदस्यता शुल्क लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाता प्रबंधन के नाम पर विभिन्न बैंकों के क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी पर पैसे मंगाकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर और बिहार के रोहतास जिले के निवासी शामिल हैं। थाना भेलूपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक वांछित अभियुक्त अम्बर सिंह मौर्या की तलाश जारी है।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 55 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किए। इसके साथ ही तीन फर्जी आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है। "एन के डी एंड एसोसिएट्स" से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में थाना भेलूपुर में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुलिस टीम को मिली सराहना
इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम सेल प्रभारी मनोज कुमार तिवारी और भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व वाली टीमों की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त नीतू काद्यान, अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र और एसीपी चेतगंज के पर्यवेक्षण में यह अभियान पूरा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना की है। यह अभियान प्रदेशव्यापी ऑपरेशन 'साइ-वज्र' का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed