{"_id":"69dd3bf748a83c4d2f0164d6","slug":"video-fire-department-issues-warning-regarding-fire-safety-for-crops-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फसल में आग से बचाव को लेकर फायर विभाग की चेतावनी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल में आग से बचाव को लेकर फायर विभाग की चेतावनी, VIDEO
चंदौली जनपद के अग्निशमन अधिकारी अमित राय ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर किसानों को गेहूं की फसल में लग रही आग को लेकर सतर्क किया है। उन्होंने किसानों से सावधानी बरतने और आग लगने की स्थिति में तुरंत उचित कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि आग लगने पर किसान हवा के विपरीत दिशा में खड़े होकर झाड़-झंखाड़ या हरी टहनियों से आग को पीटकर उसे नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा आग फैलने से रोकने के लिए आग के आगे वाले हिस्से में ट्रैक्टर से जुताई करने पर भी काबू पाया जा सकता है। अग्निशमन अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। साथ ही 112 नंबर पर भी कॉल कर सहायता ली जा सकती है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल के आसपास सूखी घास या ज्वलनशील पदार्थ न रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि आग की घटनाओं को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।