{"_id":"69dd3bec20073b2fc00428d3","slug":"video-encroachments-cleared-from-maheva-gauri-minor-irrigation-department-takes-strict-action-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेवा गौरी माइनर से अतिक्रमण हटाया, सिंचाई विभाग की सख्त कार्रवाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा गौरी माइनर से अतिक्रमण हटाया, सिंचाई विभाग की सख्त कार्रवाई; VIDEO
पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर पर बिना अनुमति किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने रविवार को सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटवा दिया। इससे नहर का बाधित जल प्रवाह फिर से सुचारु हो गया और किसानों को राहत मिली।
जानकारी के अनुसार माइनर पर करीब चार स्थानों पर बड़े हजारे डालकर पानी का प्रवाह रोका जा रहा था, जिससे टेल क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
एसडीओ तृप्ति सोनी के निर्देश पर अवर अभियंता मनोज कुमार पांडेय ने जेसीबी मशीन के जरिए मौके पर पहुंचकर सभी अवैध निर्माणों को हटवाया। विभाग के मुताबिक कुछ लोगों ने बिना अनुमति पुलनुमा संरचनाएं बना ली थीं, जिससे पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा था।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि माइनर से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाए। कार्रवाई के दौरान चार स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
अवर अभियंता मनोज कुमार पांडेय ने चेतावनी दी कि नहर किसानों की सिंचाई के लिए है और इसके साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।