{"_id":"69dd3bd9c8e5869f670cb063","slug":"video-trailer-crashes-into-pilgrim-bus-parked-on-highway-seven-including-conductor-injured-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़ी तीर्थ यात्रियों की बस में भिड़ा ट्रेलर, खलासी समेत सात घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खड़ी तीर्थ यात्रियों की बस में भिड़ा ट्रेलर, खलासी समेत सात घायल; VIDEO
गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के खड़ी टूरिस्ट बस मे पीछे से आ रहा ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस पर सवार छह महिला तीर्थ यात्री व ट्रेलर का खलासी अभिषेक (25) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया है। टूरिस्ट यात्रियों में घायल में अनक्म्मा (60) पति श्रीराम, कलम्मा (55) पति रामजी, लक्ष्मी देवी (56) पति ईश्वरदेव, शिवम्मा (30) पति सुब्रह्मण्यम, ओवलम्मा (52), इश्वरिया (50) मादम्मा (58) पति नरसिंमा शामिल हैl
आंध्र प्रदेश के यलेरु ब्रहमना अनंतपुर निवासी तीर्थ यात्रियों से भरी बस जिसमें चालक सहित 45 लोग सवार थे। बस काशी दर्शन पूजन के बाद सभी प्रयागराज जा रही थी। टोल प्लाजा के पास के बस यात्री रुककर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वाराणसी की ओर से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई l एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आया गया है। ट्रेलर झारखंड से फतेहपुर जा रहा था। घायल खलासी अभिषेक ने बताया कि चालक नीलेश बगल में बैठे थे। गाड़ी खलासी चला रहा था, जो नशे की हालत में था। मौके पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रार्थना पत्र मिलते ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।