{"_id":"69ddd135cb8323c769048748","slug":"video-police-stop-congress-workers-in-doiwala-memorandum-submitted-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, ज्ञापन सौंपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली के सामने ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से रानी पोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना, डोईवाला अस्पताल का शीघ्र उन्नयन (विस्तारीकरण) तथा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग शामिल रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करते हुए ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।