Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi College Student Murder Case: Siya Guleria Given Final Farewell Amidst Tearful Eyes; Funeral Held in the Presence of Hundreds
{"_id":"69ddd393706d63381a0b075e","slug":"video-mandi-college-student-murder-case-siya-guleria-given-final-farewell-amidst-tearful-eyes-funeral-held-in-the-presence-of-hundreds-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी कॉलेज छात्रा हत्याकांड: नम आंखों से सिया गुलेरिया को दी अंतिम विदाई, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी कॉलेज छात्रा हत्याकांड: नम आंखों से सिया गुलेरिया को दी अंतिम विदाई, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:11 AM IST
गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में मारी गई 19 वर्षीय बेटी सिया गुलेरिया का आज सुबह उनके पैतृक गांव में नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, वहीं अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन और भावुक बना रहा। सुबह से ही सिया के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेन्द्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद मुनीश शर्मा, नागेन्द्र गुलेरिया, तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश काकु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बाप और परिजनों के विलाप से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। गांव में शोक की लहर है और लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आ रहे हैं और प्रशासन से त्वरित व सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।