{"_id":"6a6f159b1603776e30085b05","slug":"video-aap-launches-himachal-jodo-membership-drive-from-sarkaghat-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"AAP Membership Drive: सरकाघाट से शुरू हुआ 'हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान', दो माह तक गांव-गांव पहुंचेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Membership Drive: सरकाघाट से शुरू हुआ 'हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान', दो माह तक गांव-गांव पहुंचेगी आम आदमी पार्टी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:32 PM IST
Link Copied
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को मंडी जिले के सरकाघाट से 'हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान' का शुभारंभ किया। पार्टी के अनुसार यह अभियान अगले दो माह तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड, गांव और पंचायत में चलाया जाएगा।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं अभियान प्रभारी अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि अभियान की शुरुआत उत्साहजनक रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देंगे तथा नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करने का प्रयास करती है। उन्होंने पंजाब सरकार का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों से निराश है तथा तीसरे राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी की सुविधाओं के विस्तार और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने का दावा करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।