Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Video: Fire Service Week Kicks Off in Nahan, Sirmaur; Home Guard Commandant T.R. Sharma and Personnel Pay Tribute to the Sacrifice of 66 Firefighters
{"_id":"69dddce1be2340166600eafd","slug":"video-video-fire-service-week-kicks-off-in-nahan-sirmaur-home-guard-commandant-tr-sharma-and-personnel-pay-tribute-to-the-sacrifice-of-66-firefighters-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर के नाहन से हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज, कमांडेंट गृहरक्षक टीआर शर्मा सहित कर्मियों ने 66 दमकल कर्मियों की शहादत पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर के नाहन से हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज, कमांडेंट गृहरक्षक टीआर शर्मा सहित कर्मियों ने 66 दमकल कर्मियों की शहादत पर दी श्रद्धांजलि
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:51 AM IST
Link Copied
जिले में मंगलवार से अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज हुआ। नाहन से प्रात: 11 बजे आदेशक गृहरक्षक टीआर शर्मा ने विभाग के शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। आदेशक ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एसएस फोर्ट स्टिकिन में भीषण विस्फोट हुआ था। इस जहाज पर विस्फोटक, कपास और तेल जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ लदे थे। आग पर काबू पाने की कोशिश में बॉम्बे फायर सर्विस के 66 दमकल कर्मी मौके पर ही शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में देश भर में हर साल 14 अप्रैल को ''अग्निशमन सेवा दिवस'' और इसके बाद एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाया जाता है। सप्ताह के दौरान स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर से लगने वाली आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए लाइव डेमो दिए जाएंगे। अग्निशमन विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में विभाग को तुरंत सूचित करें ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।