सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drizzle started at 4 pm...wheat and mustard harvesting affected

Rohtak News: शाम चार बजे शुरू हुई बूंदाबांदी..गेहूं-सरसों की कटाई प्रभावित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Drizzle started at 4 pm...wheat and mustard harvesting affected
13-रोहतक में मंगलवार को हुई बूंदा बांदी के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। जिले में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई। शाम करीब चार बजे शुरू हुई बूंदाबांदी रुक-रुककर होती रही। बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई थीं। ऐसे में हुई बारिश से खरीद व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
इसके लिए बारदाने की व्यवस्था भी चुकी है। हैफेड व फूड सप्लाई की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों का कहना है कि खेत में कटने के लिए तैयार फसल भीगने से कटाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से मौसम लगातार बदलता रहा। दिनभर कभी बादल तो कभी धूप छाई रही। तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि, दोपहर करीब दो बजे के बाद से लगातार बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अब तक 33.8 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के लगभग बराबर है। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में देर रात भी बारिश होने की संभावना है। आने वाली एक, पांच व छह अप्रैल को भी जिले में बारिश होने के आसार हैं।
आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान के गिरने का अनुमान है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 132 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
-----
वर्जन
मंडी में गेहूं की खरीद के लिए बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। हैफेड व फूड सप्लाई की ओर से खरीद की जाएगी।
- अशोक कुमार, सहायक जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी
----
मंडी में 415 क्विंटल सरसों सरकारी व 2447 क्विंटल प्राइवेट खरीद के लिए पहुंची
मंगलवार को रोहतक नई अनाज मंडी में 125 क्विंटल सरकारी खरीद के लिए सरसों पहुंची। अब तक 415 क्विंटल सरसों सरकारी खरीद के लिए मंडी पहुंच चुकी है। इसमें से 271 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। मंडी में 445 क्विंटल प्राइवेट खरीद के लिए सरसों पहुंची। इसमेें से 375 क्विंटल की खरीद हुई। अब तक प्राइवेट खरीद के लिए कुल 2447 क्विंटल सरसों की आवक हुई है।
----
करीब डेढ़ एकड़ की गेहूं फसल भीग गई है। बारिश से नुकसान होने की आशंका है। सरसों भी कटी खेत में पड़ी है। ऐसे में इस पर भी मार पड़ी है। इससे खरीद में भी देरी होगी।
- सुमित, किसान सभा प्रधान

---
गेहूं की काटने की तैयारी थी लेकिन बारिश से अब दाने पर असर पड़ेगा। सरसों भी काटकर खेत से लाने की तैयारी थी। बारिश से नुकसान हो सकता है। अब सूखने के बाद ही कटाई हो पाएगी।

- फूलकुमार, किसान, गांव भैणी मातो, रोहतक
-----
सांपला। किसानों की गेंहू की फसल पक कर तैयार है लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम ने किसानों को चिंता में डाल रखा है। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। किसान राजेंद्र सिंह, जयभगवान, मोहन का कहना है वे इसी फसल पर निर्भर हैं। अगर आंधी-ओलावृष्टि हुई तो उनको भारी घाटा होगा।

13-रोहतक में मंगलवार को हुई बूंदा बांदी के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन। संवाद

13-रोहतक में मंगलवार को हुई बूंदा बांदी के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed