{"_id":"69ccef1e759949ba9a023b16","slug":"video-passengers-travelling-on-the-roofs-of-buses-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बसों की छतों पर सफर करते यात्री, बड़ा हादसा होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बसों की छतों पर सफर करते यात्री, बड़ा हादसा होने का अंदेशा
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:40 PM IST
Link Copied
रोहतक में सोनीपत और जींद मार्ग पर बसों के अभाव के चलते यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे यात्री बस न मिलने पर निजी बसों की छतों व दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं, निजी बस संचालक यात्रियों की भीड़ का फायदा उठा रहे हैं। बसों के अंदर जगह न होने पर यात्रियों को छतों पर बैठाया जा रहा है जिससे यात्रियों की जान हर वक्त खतरे में बनी रहती है। आरटीए इंस्पेक्टर जसबीर कुमार ने कहा कि छतों पर सवार होकर यात्रा करना पूरी तरह गलत है। इससे हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, नियमों के खिलाफ चलने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड पर कार्रवाई करने का अधिकार रोडवेज व स्टैंड इंचार्ज का है लेकिन निजी बसों की छतों पर सवारियों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।