{"_id":"6a7dec3a4fc17b2612019489","slug":"fire-breaks-out-in-a-third-floor-storeroom-three-fire-tenders-bring-it-under-control-within-20-minutes-rohtak-news-c-17-ali1038-904013-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी आग, तीन गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी आग, तीन गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
Thu, 13 Aug 2026 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
33- विकास नगर में घर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर के विकास नगर में वीरवार शाम करीब 6:30 बजे एक घर की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में आग लग गई। दमकल विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर तीन गाड़ियों को भेजा। दमकल टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। स्टोर में रखा पुराना सामान व किताबें जलकर खाक हो गईं।
विकास नगर निवासी गौतम ने बताया कि आग घर की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी थी। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। स्टोर में रखा पुराना सामान और किताबें जलकर नष्ट हो गईं। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़े नुकसान से बचा लिया।
दमकल कर्मी ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें शाम 6:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। स्टेशन नजदीक होने के कारण वे एक मिनट में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 20 मिनट लगे। किताबें और कुछ अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया है।