Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak Fire breaks out at a house in Vikas Nagar; three fire tenders bring the blaze under control
{"_id":"6a7de100607cc7961d0a5bc4","slug":"video-rohtak-fire-breaks-out-at-a-house-in-vikas-nagar-three-fire-tenders-bring-the-blaze-under-control-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: विकास नगर में घर में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: विकास नगर में घर में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां ने पाया आग पर काबू
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:51 PM IST
Link Copied
रोहतक। शहर के विकास नगर में वीरवार शाम करीब 6:30 बजे एक मकान की छत पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ईश्वर सिंह ने बताया कि आग मकान की छत पर स्टोर में लगी थी। स्टोर में पुराना सामान, किताबें और अन्य सामान रखा हुआ था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ईश्वर सिंह ने बताया हमारे पास 6:30 बजे कॉल आई थी। साथ ही एक लड़की भी वहां पहुंच गई थी। स्टेशन नजदीक होने के कारण हम एक मिनट में ही पहुंच गए और तुरंत काम शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने में 15-20 मिनट लगे। उन्होंने बताया कि हादसे में किताबें और कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।