{"_id":"6a7d8e15f575e545de06787a","slug":"video-video-madalya-vathayalyaya-hadabl-ma-ayathhaya-ka-thabthab-thasava-bra-khatab-apana-nama-kaya-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंडलीय विद्यालयीय हैंडबॉल में अयोध्या का दबदबा, दसवीं बार खिताब अपने नाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंडलीय विद्यालयीय हैंडबॉल में अयोध्या का दबदबा, दसवीं बार खिताब अपने नाम किया
मंडलीय विद्यालयीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दसवीं बार खिताब अपने नाम किया। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या रूही पॉल ने किया। इसमें अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-17 बालक फाइनल में अयोध्या ने सुल्तानपुर को 20-05 से हराया। बालिका वर्ग में अयोध्या ने अंबेडकर नगर को 20-03 से पराजित कर खिताब जीता। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में भी अयोध्या विजेता रहा। समापन पर क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह व अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।