{"_id":"6a7db3663ce8476c1801b618","slug":"video-students-of-rohtak-iti-took-out-a-tricolour-rally-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक आईटीआई के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक आईटीआई के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:37 PM IST
Link Copied
रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोहतक के विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में संस्थान के अधिकारियों, अनुदेशकों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता, अखंडता व गौरव के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। संस्थान के प्राचार्य राजपाल सिंधु ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।