{"_id":"6a7d9086e034e7aec20339c5","slug":"video-apna-parivar-sukhi-parivar-jan-samvad-mata-jamasni-kutlehar-vivek-sharma-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal News: ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के तहत माता जमासनी में जनसंवाद, विधायक विवेक शर्मा ने गिनाईं विकास योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के तहत माता जमासनी में जनसंवाद, विधायक विवेक शर्मा ने गिनाईं विकास योजनाएं
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:08 PM IST
Link Copied
प्रदेश सरकार की पहल ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत धुंधला स्थित माता जमासनी मंदिर में विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बीपीएल और जरूरतमंद परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की।
जनसंवाद के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। अधिकारियों ने पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक पक्का रास्ता पहुंचाना और प्रत्येक गांव को बेहतर लिंक सड़क सुविधा से जोड़ना है। इसी दिशा में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लाठियानी से कोहड़रा सड़क के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये, बंगाणा-तूतड़ू सड़क के लिए करीब 13 करोड़ रुपये और हटली से तल्पी सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
विधायक ने कहा कि पीपलू से बड़सर सड़क के लिए करीब 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नरसिंह नारायण मंदिर पीपलू के जीर्णोद्धार के लिए करीब चार करोड़ रुपये की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ जरूरतमंद परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।