{"_id":"6a7cb8e42fe307602c014592","slug":"rampur-and-lalsingi-areas-to-be-included-in-the-citys-door-to-door-garbage-collection-scheme-una-news-c-93-1-ssml1047-202124-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से जुड़ेंगे रामपुर और लालसिंगी क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से जुड़ेंगे रामपुर और लालसिंगी क्षेत्र
Thu, 13 Aug 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। नगर निगम ऊना के दायरे में आने वाले रामपुर और लालसिंगी क्षेत्रों में अब घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में रोजाना घरों से कूड़ा उठाने की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को कूड़े के निपटारे के लिए अपने स्तर पर इंतजाम करना पड़ रहा है।
नगर निगम में शामिल होने के बाद भी रामपुर और लालसिंगी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर घरों से निकलने वाला कूड़ा खुले में या निर्धारित स्थानों पर जमा होने की स्थिति बन जाती है। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ ही बारिश के दौरान कूड़ा नालियों और नालों तक पहुंचने की भी आशंका रहती है। अब नगर निगम प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों में नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनाने की दिशा में कदम उठाया है।
योजना के तहत निगम की गारबेज कलेक्शन गाड़ियां घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्रित करेंगी। इससे लोगों को कूड़ा खुले में फेंकने या इधर-उधर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार होने के साथ शहर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी। निगम प्रशासन की ओर से व्यवस्था शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल हुए रामपुर व लालसिंगी क्षेत्र में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना